फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: पूरण भट्ट के परिजनों से मिले LG मनोज सिन्हा, सरकारी नौकरी और हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Fri, 04 Nov 2022 04:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एलजी मनोज सिन्हा शुक्रवार को आतंकियों के हमले में मारे गए कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट्ट के जम्मू स्थित आवास पर परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने प्रशासन को भट की पत्नी को स्थायी सरकारी नौकरी देने और परिवार को हर संभव मदद देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों के हमले में मारे गए पूरण कृष्ण भट के परिवार के सदस्यों से शुक्रवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूरण की पत्नी को सरकारी नौकरी और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि भट की 15 अक्तूबर को शोपियां के चौधरीगुंड इलाके में उनके पैतृक घर के बाहर आतंकियों ने हत्या कर दी थी, जहां वह अपने बगानों की देखभाल के लिए गए थे। एलजी ने मुट्ठी इलाके में विनायक नगर स्थित भट के आवास पर जाकर पत्नी स्वीटी भट, बच्चों श्रेया व शानू से संवेदना जताई।

उन्होंने ट्वीट किया कि शहीद पूरण कृष्ण भट के परिवार के सदस्यों से जम्मू में उनके आवास पर मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। प्रशासन को भट की पत्नी को स्थायी सरकारी नौकरी देने और परिवार को हर संभव मदद देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


उनके साथ संभागीय आयुक्त रमेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह, डीआईजी विवेक गुप्ता, डीसी अवनी लवासा व एसएसपी चंदन कोहली भी थे। भट के रिश्तेदार एके रैना ने बताया कि उप राज्यपाल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

घटना की जांच अंतिम चरण में है। परिवार ने चौधरीगुंड से जम्मू स्थानांतरित करने के अलावा नौकरी, बच्चों के लिए शिक्षा और अनुग्रह राशि का मुद्दा उठाया। हमें सहयोग का आश्वासन दिया गया है। प्रवासियों के रूप में परिवारों के पंजीकरण की मांग उप राज्यपाल के समक्ष उठाई गई और उन्होंने इस मामले में सहयोग का आश्वासन दिया।

भट की पत्नी ने कहा कि वह यह खबर सुनना चाहती हैं कि उनके पति के हत्यारे मारे गए। इससे मुझे न्याय मिलेगा। हम पिछले कई महीनों से बेहद डर के साये में जी रहे थे। यह डर तब सच हो गया जब आतंकवादियों ने चौधरी गुंड में मेरे घर के गेट पर पति को गोली मार दी। 

प्रवासी के रूप में पंजीकृत करने का सौंपा है ज्ञापन

चौधरीगुंड निवासियों ने जम्मू में प्रवासियों के रूप में 13 परिवारों के पंजीकरण की मांग करते हुए एलजी को ज्ञापन सौंपा है। गांव के वीरजी कौल ने कहा कि उप राज्यपाल ने प्रवासियों के रूप में पंजीकरण की सुविधा में हमें समर्थन का आश्वासन दिया है।

अपने समुदाय के सदस्यों की लक्षित हत्याओं के बीच दक्षिण कश्मीर के एक गांव से पलायन करने वाले 13 कश्मीरी पंडित परिवारों ने सोमवार को मांग की थी कि प्रशासन उन्हें प्रवासी के रूप में पंजीकृत करे। 43 सदस्यों वाले 13 परिवारों में से 10 शोपियां जिले के चौधरीगुंड गांव से निकलकर 26 अक्तूबर को जम्मू पहुंचे थे। शेष तीन परिवार पहले ही जम्मू आ गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें