आतंक प्रभावित परिवारों के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा समर्पित वेब पोर्टल लॉन्च किया
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही जम्मू (0191-2478995) और कश्मीर (0194-2487777) संभागों के संभागीय आयुक्त कार्यालयों में टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किए गए हैं, जहां आतंक प्रभावित परिवार अपने लंबित या अनदेखे दावों को दर्ज करा सकते हैं। ये हेल्पलाइन नंबर समर्पित कंट्रोल रूम के माध्यम से संचालित होंगे और प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा संभाले जाएंगे।
पोर्टल और हेल्पलाइन को एकीकृत किया गया है ताकि हर शिकायत औपचारिक रूप से दर्ज की जा सके और उस पर शीघ्र कार्रवाई हो। इसके अलावा, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के कार्यालयों में विशेष निगरानी सेल भी गठित किए गए हैं, जो समय-समय पर लंबित और निपटाए गए मामलों की समीक्षा करेंगे और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समस्याओं के समाधान में तेजी लाएंगे।
आतंक प्रभावित परिवारों के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा समर्पित वेब पोर्टल लॉन्च किया
- फोटो : अमर उजाला