लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह, उत्तरी कमान
- फोटो : सोशल मीडिया
उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने मंगलवार को चिनार कॉर्प्स के कमांडर लेफ्टिनेंट लेफ्टिनेंट जनरल केजे एस ढिल्लों के साथ कश्मीर घाटी में सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। सैन्य कमांडर ने दक्षिण कश्मीर की अग्रिम चौकियों का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।
वहां मौजूद कमांडरों ने जीआईसी को घुसपैठ रोकने के लिए की गई तैयारियों के बारे में जानकारी दी। नार्दन कमाडर ने वहां मौजूद जवानों का हौसला बढ़ाते हुए सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल से चलाए जा रहे ऑपरेशन की सराहना भी की।