फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना ने सीमा पर पकड़े दो आतंकी, पूछा- चाय कैसी लगी?

Wed, 04 Sep 2019 03:59 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • सेना ने गिरफ्तार किए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी
  • आतंकियों ने किया पाक की नापाक साजिश का खुलासा
  • वीडियो में दिखाया गया आतंकियों का कबूलनामा
विज्ञापन
सीमा पर पकड़ा गया आतंकी - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी गिरफ्तार किए हैं। दोनों आतंकियों ने पाकिस्तान की नापाक साजिश का खुलासा किया है। इसको लेकर बुधवार को चिनार सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजी मुनीर खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। लेफ्टिनेंट केजेएस ढिल्लों ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में आतंक फैला रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पकड़े गए आतंकी का वीडियो भी जारी किया। 

विज्ञापन




वीडियो में एक आतंकी जो चाय पीता दिख रहा है, उससे सेना ने पूछा कि चाय कैसे लगी। इस सवाल के जवाब में पकड़ा गया आतंकी मोहम्मद अजीम कहता है.. बहुत अच्छी। गौरतलब है कि पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन को कैद करने के बाद पाकिस्तानी सेना ने भी उनसे यही सवाल किया था।

 

लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने बताया कि पाकिस्तान घाटी में शांति भंग करने की कोशिश में है। पाकिस्तान ज्यादा से ज्यादा कश्मीर घाटी में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की कोशिश में है। 21 अगस्त को हमने दो पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा है। ये दोनों लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं।

 
विज्ञापन


जनरल ढिल्लों ने कहा कि असरार अहमद खान जोकि पत्थरबाजी के दौरान घायल हुआ था, उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह 30 दिनों में पांचवें नागरिक की मौत है। कहा कि ये मौतें आतंकवादियों, पत्थरबाजों और कठपुतलियों की वजह से हुई हैं। बता दें कि छह अगस्त को पत्थरबाजी के दौरान असरार अहमद खान घालय हो गए थे, जिनका इलाज चल रहा था।
 

जारी किये गए वीडियो में आतंकी यह कहता नजर आ रहा है कि वह पाकिस्तान के रावलपिंडी के जलेबी चौक से ताल्लुक रखता है, और वह मुजाहिद्दी के लिए काम करता है। इस दौरान उसने कई ऐसे खुलासे किए जिन्होंने एक बार फिर पाकिस्तान के नापाक मंसूबों की पोल खोल दी है।

  यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान के पाले गए आतंकियों ने ही खोल दी उसकी नापाक पोल, सेना ने कहा- 1971 से भी कड़ा जवाब मिलेगा
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें