मनोज सिन्हा ने कहा, क्षेत्रीय साहित्य को बढ़ावा देने पर भी ध्यान देना चाहिए
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कवियों और लेखकों को कश्मीर घाटी में युवाओं को बांटने और कट्टरपंथी बनाने की अलगाववादी कोशिशों का मुकाबला करते हुए एकता को मजबूत करना चाहिए।
सिन्हा शुक्रवार को जम्मू यूनिवर्सिटी के जनरल जोरावर सिंह ऑडिटोरियम में पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन में बोल रहे थे। एलजी ने देश बनाने में साहित्य की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कवियों से अपनी बात कहकर मजबूत राष्ट्रीय पहचान और सामाजिक एकता बनाने की अपील की। कहा कि एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए कला और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइंस और संस्कार दोनों ही बहुत जरूरी हैं।