-पाकिस्तान में हो रही चैट को साथ-साथ डिलीट कर देता था आरोपी
-बठिंडी के जलालाबाद जाते समय पकड़ा था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। सीमापार संदिग्ध चैट करने के आरोप में जम्मू के बठिंडी इलाके से गिरफ्तार हुए मोहम्मद साजिद से तीसरे दिन भी पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस की एफएसएल टीम लगातार आरोपी साजिद के फोन से सुराग जुटने में लगी हुई है। आरोपी द्वारा बनाई गई सेशन ऐप की आईडी से की गई सारी चेट गंभीरता से खंगाली जा रही है। पुलिस ने बठिंडी के जलालाबाद की ओर जा रहे आरोपी को सड़क से ही दबोच लिया था । इसके चलते उसे सीमा पार बैठे हैंडलरों के साथ हालही में की गई चैट को फोन से डिलीट करने का मौका नहीं मिला पाया और वह पुलिस के हत्थे चड़ गई। इससे साजिद के नापाक मंसूबों का भांडा फूटा। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बहुत ही चालाकी के साथ लंबे समय से सीमा पार चेट के माध्यम से संपर्क में था और अपने मोबाइल से सारी चेट को डिलीज करके रखता था। ताकि कोई सुबूत न रह जाए। आरोपी ने अपने फोन से इससे संबंधित फोन नंबर डिलीट करके रखे थे। एफएसएल की टीम सुराग जुटाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
बता दें कि रियासी के रहने वाला मोहम्मद साजिद सीमा पार बैठे आतंक के आकाओं के संपर्क में लंबे समय से था। वह साजिद को ऑनलाइन जिहादी सामग्री भेज सफेदपोश आतंकी के तौर पर तैयार कर चुके थे और अब जम्मू को दहलाने की साजिश रची जा रही थी। साजिद काफी दिनों से पुलिस के राडार पर था।