फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2047 तक प्रदेश के हर किसान को विकसित भारत की यात्रा में हितधारक बनाएंगे : सिन्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
- उपराज्यपाल ने खुदवानी-कुलगाम में विकसित कृषि संकल्प अभियान के समापन समारोह को संबोधित किया
विज्ञापन

श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के किसानों को 2047 तक विकसित भारत की यात्रा में हितधारक बनाने की प्रतिबद्धता जताई। कहा कि हमारा अंतिम लक्ष्य यही है। एलजी शनिवार को खुदवानी-कुलगाम में स्कॉस्ट कश्मीर के माउंटेन रिसर्च सेंटर में मौजूद थे। विकसित कृषि संकल्प अभियान के समापन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आइए, हम सब मिलकर एक ऐसे भविष्य की ओर चलें, जहां हर खेत समृद्धि से लहलहाएं।
एलजी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर ने 2022 में समग्र कृषि विकास कार्यक्रम (एचएडीपी) के माध्यम से इसी तरह की पहल शुरू की थी, जो हाल के दिनों में किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में कृषि में पहला क्रांतिकारी कार्यक्रम है। यह एक व्यापक रणनीति है, जिसे 2030 तक जम्मू-कश्मीर को एक मजबूत वन ट्रिलियन की कृषि अर्थव्यवस्था बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में हमारे आदिवासी कृषक समुदायों, गुज्जर, बकरवाल, पहाड़ी और अन्य एसटी के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फसल बीमा के मुद्दे को प्राथमिकता पर निपटाएं कृषि मंत्री
किसानों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए उपराज्यपाल ने कृषि मंत्री जाविद अहमद डार से बागवानी क्षेत्र से जुड़े किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लाभ के विस्तार के मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें