उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 14 फरवरी 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में बलिदान हुए 40 सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में बलिदान हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इन वीर सपूतों का सर्वोच्च बलिदान देशवासियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में कर्तव्य निभाते हुए प्राण न्योछावर करने वाले बहादुर बलिदानियों को विनम्र श्रद्धांजलि। उनका अदम्य साहस, अटूट समर्पण और मातृभूमि के प्रति निस्वार्थ सेवा सदैव याद रखी जाएगी।
14 फरवरी 2019 को पुलवामा जिले में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरे वाहन को सीआरपीएफ के काफिले की बस से टकरा दिया था, जिसमें 40 जवान बलिदान हो गए थे। इसके कुछ दिनों बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी।