फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: प्रदेश सरकार युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत- उपराज्यपाल

Mon, 06 Mar 2023 10:28 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उपराज्यपाल ने कहा कि युवाओं को कल के लिए सशक्त बना रहे हैं। कौशल विकास और अपरेंटिस मेला का उद्देश्य युवाओं के लिए उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर सरकार युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। युवाओं को सरकारी रोजगार देने के साथ-साथ उन्हें उद्यमी बनाया जा रहा है। सरकार ने जन भागीदारी अभियान बैक टू विलेज और माई टाॅउन माई प्राइड के तहत 10 दिनों में 75 हजार नए उद्यमियों को तैयार किया। वहीं, छह लाख से अधिक युवाओं को उद्यमी बनने के लिए तकनीकी और वित्तीय सहायता दी है। यह बातें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्लौड़ा स्थित बीएसएफ कैंप में आयोजित युवा महोत्सव कार्यक्रम में कहीं।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि युवाओं को कल के लिए सशक्त बना रहे हैं। कौशल विकास और अपरेंटिस मेला का उद्देश्य युवाओं के लिए उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के छह जिलों में 20 मार्च को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन किया जा रहा है। 

केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में राजमार्ग और सुरंग बनाने के लिए एक लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है। अगले पांच वर्षों में जम्मू-कश्मीर के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि के योगदान को दोगुना करने के लिए पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक उपलब्ध कराए गए हैं। 
विज्ञापन


बीते तीन वर्षों में 30 हजार सरकारी पदों को भरे है। सरकार 20 हजार रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू करने जा रही है। उप-राज्यपाल ने इस दौरान मिशन यूथ की योजनाओं के लाभार्थियों, धावकों, अग्निवीर और जेकेपी के नए रंगरूटों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकार 17 स्वरोजगार योजनाएं चला रहा है। हर जिले में रोजगार मेले हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें