फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नबावाद थाने से 100 मीटर दूर दिनदहाड़े स्मार्ट सिटी का सामान ले गए शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
- सड़क किनारे रखे थे ड्रम, पुराने तार और अन्य सामान
विज्ञापन

- ऑटो रिक्शा में आए थे पांच लोग, वारदात सीसीटीवी में कैद
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के नबावाद पुलिस थाने के सामने पड़ा स्मार्ट सिटी का सामान दिनदहाड़े चोरी हो गया। हैरानी की बात है कि जिस जगह चोरी हुई, उससे मात्र 100 मीटर की दूरी पर थाना है। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह एक ऑटो आकर रुका। इसमें से पांच लोग बाहर निकले। इन्होंने सड़क किनारे पड़े ड्रम, पुराने तार और अन्य सामान उठाया और ऑटो में रखकर ले गए। यह पूरी घटना पास में स्थित एक दवाइयों की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह करीब नौ बजे की है। उस समय काफी भीड़ भी हो होती है। इसके पहले भी यहां से स्मार्ट सिटी का सामान चोरी हो चुका है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ड्रम में पुराने तारों समेत कुछ अन्य सामान था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें