केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को सांबा में शिक्षिका रजनी बाला के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ सांत्वना व्यक्त की। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि रजनी बाला के हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
31 मई को कुलगाम में आतंकियों ने शिक्षिका रजनी बाला को गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह सांबा के नानक चक की रहने वाली थी और करीब पंद्रह साल से कश्मीर संभाग में कार्यरत थी। शिक्षिका रजनी की हत्या के बाद कश्मीरी पंडित सहित डोगरा कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि उन्हें घाटी से बाहर तैनात किया जाए।