पीएम मोदी और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ज्येष्ठ अष्टमी के अवसर पर लोगों को विशेष कर कश्मीरी पंडितों को बधाई दीं। देश के विभिन्न हिस्सों से कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीरी पंडितों ने गांदरबल में माता के दरबार में पूजा-अर्चना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ज्येष्ठ अष्टमी के अवसर पर लोगों को विशेष कर कश्मीरी पंडितों को शुभकामनाएं दीं। ज्येष्ठ अष्टमी के अवसर पर माता खीर भवानी मेले का आयोजन होता है। यह कश्मीर पंडितों के लिए खास है। कश्मीर के गांदरबल में खीर भवानी मेले का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा, 'सभी को, विशेषकर मेरे कश्मीरी पंडित बहनों और भाइयों को ज्येष्ठ अष्टमी की बधाई। हम सभी की भलाई और समृद्धि के लिए माता खीर भवानी से प्रार्थना करते हैं।'
वहीं, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, 'ज्येष्ठ अष्टमी के पावन अवसर पर देशवासियों विशेषकर कश्मीरी पंडित समुदाय को हार्दिक बधाई। आइए हम माता खीर भवानी से प्रार्थना करें कि वह हमें सही मार्ग पर ले जाए और सभी को शांति, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद दे।'
विज्ञापन
देश के विभिन्न हिस्सों से कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीरी पंडितों ने माता के दरबार में पूजा-अर्चना की। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के तुलमुला स्थित माता खीर भवानी मंदिर में दो साल के बाद आज मेले का आयोजन हुआ। कोरोना के कारण वर्ष 2020 व 2021 में मेले का आयोजन नहीं किया जा सका था।