जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश स्थापना दिवस पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के शामिल न होने पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बड़ी बात कही। उन्होंने साफ कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है।
श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश स्थापना दिवस पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के शामिल न होने पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब हम इस दिन को मना रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में कुछ दिन पहले ही चुनाव समाप्त हुए हैं।
विज्ञापन
आगे कहा कि हर कोई इस कार्यक्रम में शामिल होने नहीं आ सकता है, लेकिन आज की तारीख में जम्मू-कश्मीर एक केंद्र शासित प्रदेश है और हमें इस तथ्य को स्वीकार करना होगा। पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा कि पहले परिसीमन, फिर विधानसभा चुनाव और फिर राज्य का दर्जा। जब पीएम मोदी योग दिवस पर यहां आए थे, तो उन्होंने कहा था कि जल्द ही विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे और फिर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिया जाएगा।