फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः सोपोर में लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, आतंकियों के चार मददगार गिरफ्तार

Wed, 24 Jun 2020 09:13 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
terrorist - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस दौरान आतंकियों के चार मददगार गिरफ्तार किए गए हैं। इन सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी से पूछताछ जारी है। पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः कौन है आतंकी अली? जिसके लिए पाकिस्तान ने ड्रोन से भेजे थे चीन निर्मित ग्रेनेड और घातक अमेरिकी राइफल

सोपोर पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में उनके मददगार सहायता कर रहे हैं। साथ ही आतंकियों को शरण भी दे रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस, सेना की 52-आरआर और सीआरपीएफ ने तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों के चार मददगारों को पकड़ने में सफलता पाई। आतंकियों के मददगारों की पहचान इरफान अहमद मीर पुत्र मोहम्मद मकबूल मीर, इरफान अहमद खान पुत्र गुलाम मोहम्मद खान, केसर रहमान खान पुत्र रहमान खान और सुहैल अहमद गनई पुत्र गुलाम मोहम्मद गनई के रूप में हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः बात उस बेली ब्रिज की जिसकी वजह से बौखलाया है चीन, जानिए सबसे पहले इसे किसने और कब बनाया?

पूछताछ में पता चला है कि ये सभी कई ऐप के जरिए आतंकियों के संपर्क में थे। साथ ही आतंकियों के लिए रेकी करते थे। पुलिस कई अहम पहलुओं पर जांच कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें