पुराने शहर के साथ लगते एक्सचेंज रोड इलाके में हिंदुस्तान शिव सेना के कार्यालय के बाहर शनिवार दोपहर को मुजाहिदीन लश्कर-ए-तैयबा के एक पोस्टर चिपके होने से सनसनी फैल गई।
पोस्टर पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पं. राजेश केसरी और उनके बड़गाम (कश्मीर) यूनिट के प्रधान अब्दुल खालिद भट्ट को जान से मारने की धमकी दी गई है।
पोस्टर में लिखा है कि दोनों ने भारतीय फौज और राज्य पुलिस के साथ मिलकर उनके मुजाहिदीन को मरवाया। जिसका जल्द बदला लिया जाएगा। पुलिस ने पोस्टर को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी नार्थ विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टर की जांच की जा रही है।
पं. राजेश केसरी के अनुसार शनिवार दोपहर 12:45 मिनट पर उन्हें किसी ने कार्यालय के बाहर ऐसा पोस्टर चिपका होने की जानकारी दी। जिसके बाद किसी से पोस्टर पढ़वाने पर धमकी की जानकारी मिली।