फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लश्कर की महिला ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, 10 ग्रेनेड और एके राइफल की 365 गोलियां बरामद

Wed, 14 Nov 2018 04:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
महिला से बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीनगर के बाहरी इलाके से पुलिस ने एक महिला ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया है। सूत्रों के अनुसार पुलवामा की यह महिला पिछले चार साल से लश्कर के लिए काम कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना पर मंगलवार शाम को श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर लावेपोरा इलाके में किरमनियाबाद जियारत के पास एक नाका लगाया हुआ था। इस दौरान उत्तरी कश्मीर से श्रीनगर की ओर आ रही कार (जेके01एम-0056) को पुलिस ने रोका। 

तलाशी लेने पर महिला के पास से 10 ग्रेनेड, एके राइफल की 365 गोलियां बरामद हुआ। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो महिला ओजीडब्ल्यू अनिशा गोला बारूद की खेप लेकर सीमांत जिले कुपवाड़ा से दक्षिणी कश्मीर की ओर जा रही थी। वह पुलवामा जिले की रहने वाली है। संभावना जताई जा रही है कि दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों के पास गोला बारूद खत्म होने पर यह नई खेप सीमा पार से मंगवाई गई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें