अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा से पहले आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोएबा के आतंकियों के भारत में घुसपैठ के प्रयास करने की सूचना मिली है। खुफिया एंजेसियों से मिले इनपुटों के बाद भारत और पाकिस्तान सीमा पर आतंकियों की घुसपैठ को लेकर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, सीमा पर बीएसएफ की अतिरिक्त यूनिट को तैनात किया गया है। आपको बताते चलें कि बीते कई दिनों से आतंकी सीमा पर घुसपैठ की कोशिश में हैं।
आतंकी भारतीय खुफिया एजेंसियों को मिली इस जानकारी के बाद जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बीएसएफ की और टुकडि़यों को सीमा पर भेजा गया है।
आईबी के अलर्ट के बाद सीमा की सुरक्षा में लगे बीएसएफ ने सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस तैयार किया है। 12 टीमें नागरिक इलाकों में तैनात की गई हैं। अगर पाकिस्तान से आतंकी दाखिल होने की कोशिश करते हैं तो उन्हें रोका जाएगा।