फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तेंदुए ने छह साल के बच्चे को मार डाला

Tue, 14 Oct 2025 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के वोपजन क्षेत्र में सोमवार को तेंदुए ने छह वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे मार डाला। अधिकारियों के अनुसार बच्चे की पहचान मोहम्मद रजाक बजाद पुत्र इकबाल बजाद निवासी सुजानपोरा जिला रियासी के रूप में हुई है जो इन दिनों काशीवुदर वोपजन अनंतनाग में रह रहा था।
विज्ञापन




मवेशियों को चराने के दौरान बच्चा हादसे का शिकार बना। घटना की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति पर काबू पाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई। प्रशासन ने आसपास के इलाकों में रह रहे घुमंतू परिवारों और स्थानीय निवासियों से सतर्क रहने और जंगली जानवरों से जुड़े संभावित खतरों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें