फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहीद डीएसपी मंजीत सिंह क्लब बना ओवरऑल चैंपियन

Tue, 14 Oct 2025 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला वाॅलीबाॅल एसोसिएशन पुंछ द्वारा शहीद डीएसपी मंजीत सिंह क्लब के सहयोग से आयोजित कराई जा रही पहली रात्रि वाॅलीबाॅल चैंपियनशिप सोमवार देर रात को सम्पन्न हो गई। इसमें लड़कों और लड़कियों के फाइनल मुकाबले में जीतकर शहीद डीएसपी मंजीत सिंह मेमोरियल वाॅलीबॉल क्लब ओवर आल विजेता बना। लड़कियों के फाइनल मुकाबले में शहीद डीएसपी मंजीत सिंह मेमोरियल महिला वॉलीबॉल क्लब ने खेलो इंडिया सेन्टर पुंछ को सीधे बैंकों में 25:22, 23:25, 15:8 स्कोर से दो एक से जीत लिया। लड़कों के फाइनल मुकाबले में कडे संघर्ष में शहीद डीएसपी मंजीत सिंह मेमोरियल वालीबॉल क्लब ने पुंछ क्लब को सीधे सेटों में दो एक से जीत लिया। इसमें 25:23, 24:26 और 25:23 स्कोर रहा। फाइनल मुकाबले की अध्यक्षता वाॅलीबाॅल एसोसिएशन पुंछ के महासचिव मोहम्मद तारिक खान और जिला समाज कल्याण अधिकारी खलील बांडे ने की। एएसपी पुंछ मोहन शर्मा इसके मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें