फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे मिला बेहोश तेंदुआ, इलाज के लिए भेजा गया जम्मू

Fri, 03 Nov 2017 07:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
बेहोश तेंदुआ - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
हमदाना पांजियां संपर्क सड़क पर काली माता मंदिर के पास एक तेंदुआ दिखने से इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए और कई तरीकों से तेंदुए को भगाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान लोगों ने वाइल्ड लाइफ विभाग, वन विभाग और पुलिस को भी सूचित कर दिया। 
विज्ञापन

शनिवार को जैसे ही लोगों को पता चला कि सड़क पर तेंदुआ लेटा है, तो कुछ लोग उसे उठाने लगे। शुरू में तेंदुआ नहीं हिला तो लोगों को शक हुआ कि कहीं यह मर तो नहीं गया है। इस बीच कुछ लोगों ने साहस कर उसके पास जाने का प्रयास किया। इस बीच एक बार जैसे ही तेंदुआ थोड़ा हिला तो लोग सिहर उठे।
डर के मारे लोग वहां से काफी दूर चले गए। बाद में वाइल्ड लाइफ विभाग और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने तेंदुए पर जाल डालकर उसे जाल समेत उठाकर गाड़ी में डाल लिया। विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि तेंदुए को कोई चोट नहीं लगी है, अलबत्ता कोई जहरीली वस्तु खाकर वह बेसुध हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिहाजा उसे इलाज के लिए पहले जम्मू पहुंचाया जाएगा और बाद में किसी वाइल्ड लाइफ सेंचरी में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें