फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने दो बकरियों को बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटे रूलर पंचायत के वार्ड 1 में तेंदुए ने दो बकरियों को अपना शिकार बनाया है। पीड़ित पशुपालक केवल सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को वह अपने घर के पास ही बकरियां चरा रहे था। तेंदुए ने घात लगाकर उसकी दो बकरियों को मार डाला।
विज्ञापन

केवल सिंह ने बताया कि इन दिनों वार्ड 1 सहित नगर कमेटी के वार्ड दो और कोटि गांव में तेंदुए को घूमते देखा जा सकता है। पूरा इलाका घने जंगल से सटा है। लोगों ने कई बार तेंदुए को घरों के आसपास घूमते हुए देखा है। उसने सरकार से मांग की है कि इलाके में घूमने वाले तेंदुए को जल्द पकड़ा जाए, जिससे इलाके के पशुपालकों को राहत मिल सके।
वार्ड 1 के पंच जोगेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुए के कारण लोगों में डर का माहौल है। उन्होंने अपने घरों से सुबह और शाम के समय निकलना छोड़ दिया है। इस संबंध में वन्यजीव विभाग से कई बार गुहार लगा चुके हैं कि इलाके में घूमने वाले तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाएं। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें