लोगों ने वन्य जीव विभाग से की तेंदुए को पकड़ने की मांग
रियासी। जिला मुख्यालय से मात्र एक किलोमीटर दूर सुला शॉर्टकट मार्ग पर शनिवार देर शाम तेंदुआ दिखने से दहशत का माहौल है। लोगों को तेंदुआ रियासी से कटड़ा की तरफ जाने वाली सड़क के बीचोबीच चलता हुआ दिखा। इस मार्ग से काफी वाहनों की आवाजाही रहती है।
वार्ड 13 सुला निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह रोज दुकान बंद कर पैदल ही जाते हैं। शनिवार को ऋषि चौक से उन्हें एक वाहन चालक ने साथ बिठा लिया। मार्ग के अंतिम मोड़ पर उनको तेंदुआ सड़क पर चलता दिखा, जिसे देखकर उन्होंने एकदम से ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोक दिया। तेंदुए ने बाद में झाड़ियों की तरफ छलांग लगा दी। गौरतलब है कि जिस स्थान पर तेंदुआ दिखा वहां से दो से तीन सौ मीटर की दूरी पर लोगों के घर और वहीं दो नर्सरी भी है। लोगों ने वन्य जीव विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। संवाद