जूट से बनने वाले सामान का प्रशिक्षण लेतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : pauni
पौनी। ब्लॉक की पंचायत कोठियां में महिलाओं को आत्मनिर्भर करने के लिए जूट बैग बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार केंद्र की तरफ से शुरू किया गया।
तेरह दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में गांव की महिलाएं फोन कवर, फाइल कवर और बैग बनाने का काम सीखेंगी। प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत प्रशिक्षण शिविर में आने वाली सभी 30 महिलाओं को जूट का सारा सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं उनके खाने पीने की व्यवस्था भी केंद्र की तरफ से रहेगी। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गावों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। संवाद