फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी सौगात: जल्द ही रेल मार्ग से जुड़ेगा लेह, सरकार ने तेज की तैयारी

Wed, 12 Oct 2016 04:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
रेलमार्ग से जुड़ेगा लेह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
रेलवे ने बिलासपुर-मनाली-लेह रेल मार्ग का सर्वे शुरू करने के बाद लेह में कार्यालय खोलने को लेकर प्रयास तेज कर दिए हैं। जल्द ही रेलवे की एक टीम लेह जाकर कार्यालय को खोलने के लिए काम करेगी और इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।  
विज्ञापन


अगस्त 2016 में रेलवे ने बिलासपुर-मनाली-लेह रेल मार्ग तैयार करने को प्रयास शुरू किए और अगस्त के अंतिम सप्ताह में हिमाचल प्रदेश की तरफ इसका सर्वे का काम शुरू कर दिया। इसके बाद रेलवे के उच्च अधिकारियों की एक टीम सितंबर के पहले सप्ताह में लेह पहुंची, जहां लेह के सांसद थुपस्तान छवांग, कोआपरेटिव एंड लद्दाख अफेयर्स मिनिस्टर छेरिंग दोरजे, चीफ एग्जीक्यूटिव काउंसिलर, एलएएचडीसी चेयरमैन डा. सोनम दावा लोंपो और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करके चर्चा की थी।

प्रशासन व सांसद ने पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया और फिर रेलवे ने आगे का काम शुरू कर दिया। रेलवे अब लेह में सर्वे का काम शुरू करने जा रही है और इसके लिए कार्यालय खोलने की तैयारी है। प्रशासन की तरफ से जमीन की व्यवस्था करके दी जाएगी और रेलवे अपना काम शुरू कर देगा। इसी को लेकर रेलवे की टीम लेह पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें