फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर हिंसा: श्रीनगर के 11 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू, 40 उपद्रवी गिरफ्तार

Tue, 11 Oct 2016 04:30 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
श्रीनगर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
श्रीनगर के 11 थाना क्षेत्रों में सोमवार को कर्फ्यू रहा। मुहर्रम को देखते हुए लाल चौक तथा आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया था। बारामुला में सुरक्षा बलों पर पथराव की घटना के अलावा लगभग सभी स्थानों पर तनावपूर्ण शांति रही। कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए भारी फोर्स की तैनाती की गई थी। इस बीच पुलिस ने 40 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


शहर के नौहट्टा, खानयार, रैनावारी, सफाकदल, महाराजगंज, मायसूमा, राम मुंशी बाग, क्रालखुद, शहीद गंज, करन नगर तथा बटमालू में पुलिस ने मुहर्रम को देखते हुए एहतियान कर्फ्यू लगा दिया। मुहर्रम का परंपरागत जुलूस इसी रास्ते से गुजरता है, लेकिन आतंकवाद के दौर में 1990 से इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

लोग एकत्र न होने पाएं, इस वजह से कर्फ्यू लगाया गया। उधर, अलगाववादियों के बंद की वजह से दुकानें तथा व्यावसायिक इदारे बंद रहे। सड़कों पर वाहन भी आम दिनों से कम दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें