फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लेह के तिब्बती गौल बाजार में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। लेह के तिब्बती गौल बाजार में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। इससे कई दुकानों और लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के सामान को भारी नुकसान पहुंचा। यह हादसा रात लगभग 12 से एक बजे के बीच हुआ। इस घटना से दुकानदार सदमे और निराशा में हैं।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग की लपटें दिखाई देने के तुरंत बाद दमकलकर्मी और स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू किए। हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन


जिन दुकान मालिकों का सामान जल गया, उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता की अपील की है। प्रभावित व्यापारियों में से एक ने कहा कि हमारे पास जो कुछ भी था वह सब खत्म हो गया। अगर सरकार मुआवजा दे तो हम आभारी होंगे और फिर से नई शुरुआत कर सकेंगे।
विज्ञापन


कार्यकारी पार्षद गुलाम मेहदी ने वीरवार की सुबह घटनास्थल का दौरा कर नुकसान का आकलन किया। उन्होंने पीड़ित दुकानदारों को आश्वासन दिया कि उनकी सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें