फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हब्बाकदल के नौ घरों में लगी आग, कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

विज्ञापन
श्रीनगर के हब्बाकदल में लगी आग से हुआ नुकसान। संवाद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। क्रालखुड थाना क्षेत्र के अंतर्गत हब्बाकदल के गणपतयार इलाके में बुधवार देर रात आग लग गई। आग तेजी से फैली और नौ घरों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग लगने के बाद लोग घरों से निकल आए थे लेकिन उनका सामान पूरी तरह जल गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात गणपतयार इलाके के एक मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अन्य घरों को भी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना दमकल विभाग को दी गई। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही गोकदल, हब्बाकदल और श्रीनगर कमांड मुख्यालय से दमकल गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर भेजी गईं। तेजी से फैल रही आग पर काबू पाने में मदद के लिए बाबादेम्ब अग्निशमन केंद्र से भी सहायता बल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घने धुएं और लपटों ने कुछ ही देर में रिहायशी मकानों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। इलाके की संकरी गलियां और भीड़भाड़ ने अग्निशमन अभियान को चुनौतीपूर्ण बना दिया, हालांकि कर्मियों ने आग को आस-पास के घरों तक फैलने से रोक दिया। दमकल के अधिकारी ने बताया कि हमारी टीमों की त्वरित प्रतिक्रिया के बावजूद नौ घर जल गए। दमकलकर्मियों ने कई घंटों तक अथक परिश्रम किया और आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियों और पानी का इस्तेमाल किया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। लोगों ने दमकल गाड़ियों के शीघ्र पहुंचने की सराहना की लेकिन पुराने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में दमकल गाड़ियों की तत्काल पहुंच न होने पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें