फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेह में -10 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, घाटी में कड़ाके की ठंड

Tue, 15 Nov 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
लेह में -10 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
शीत लहर के बीच घाटी में रात का पारा शून्य से नीचे चला गया है। शरीर को कंपकंपा देने वाली ठंड का जनजीवन पर असर दिखने लगा है। इस बीच लेह न्यूनतम माइनस 9.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द रहा। कारगिल भी माइनस 5.4 डिग्री सेल्सियस के साथ कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। जम्मू संभाग के भी कई हिस्सों में पारे में गिरावट आई है।
विज्ञापन



मौसम विभाग के अनुसार अगले कई दिन तक बारिश के आसार नहीं हैं, जिससे सूखी सर्दी लोगों की मुश्किलें और बढ़ाएगी। घाटी और लद्दाख के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। नदी, नालों में कई जगह पानी जमने लगा है। श्रीनगर में सोमवार को दिन का अधिकतर तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 15.5 और न्यूनतम एक डिग्री गिरकर माइनस 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विश्वविख्यात पर्यटक स्थल पहलगाम में रात का पारा माइनस 3.4, स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में माइनस 0.6, कुपवाड़ा में माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में भी रात के पारे में सामान्य से दो डिग्री गिरावट आई और यह 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें