फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में सर्द हवाएं, लेह में रिकार्ड ठंड

Sun, 28 Dec 2014 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में जहां रविवार को सर्द हवाओं का प्रकोप जारी रहा। लेह के लोगों को शनिवार रात इस सीजन की सबसे ज्यादा ठंड का सामना करना पड़ा। जम्मू संभाग के ज्यादातर हिस्सों में बीते एक सप्ताह से कोहरे की मार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार एक दिन पूर्व लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 16.4 दर्ज किया गया था, जो बढ़कर माइनस 17.0 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन


कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। श्रीनगर में तापमान माइनस 4.7 डिग्री रहा, जिसके कारण विश्व विख्यात डल झील जमने लगी है। इसके अलावा काजीगुंड में -6.4 डिग्री, पहलगाम में -7.6 डिग्री, गुलमर्ग में -3.7 डिग्री, कुपवाड़ा में -5.9 और कोकरनाग में -4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू संभाग को कोहरे से अभी निजात नहीं मिल रही है। साल के अंतिम रविवार को भी जम्मू घने कोहरे से लिपटा रहा। लखनपुर से लेकर लेह तक सर्दी के प्रकोप में इजाफा हुआ है। कड़ाके की सर्दी से फिल्हाल अगले 24 घंटे तक कोई निजात नहीं मिलेगी। जम्मू संभाग में खासकर मैदानी इलाके में कोहरे का आलम अभी भी बरकरार है। मौसम विभाग, श्रीनगर के मुताबिक कोहरे की विजीबिलटी सवेरे सवेरे साढ़े आठ बजे 20 मीटर है।
विज्ञापन


जबकि सौ मीटर तक विजीबिलटी इसके बाद तक रही। मौसम 31 दिसंबर तक खुश्क रहने का अनुमान है। जम्मू में अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 31 दिसंबर तक बारिश या बर्फबारी का अनुमान नहीं है, जबकि जम्मू संभाग में कोहरे का असर सुबह के समय बना रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें