लेह में 12 जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंट्री के जवानों ने हादसे में घायल लोगों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाया गया।
लेह में श्योक-दुरबुक सड़क मार्ग पर सोमवार को एक मिनी बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद लोग क्षतिग्रस्त मिनी बस के बीच में ही फंस गए। ऐसे में भारतीय सेना के जवान उनके लिए देवदूत बनकर पहुंचे।
विज्ञापन
12 जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंट्री के जवानों ने हादसे में घायल लोगों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों ने इसके लिए भारतीय सेना का आभार जताया है।