लेह के फयगांव में रविवार को एक युवती सिंधु नदी में बह गई थी। जिसका शव करीब 24 घंटे बाद बरामद हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
बता दें कि रविवार शाम 22 वर्षीय युवती सिंधु नदी में बह गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस यूटीडीआरएफ ने उक्त युवती की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद भी रविवार को किशोरी का कोई पता नहीं चल सका था।
वहीं सोमवार को पुलिस औऱ यूटीडीआरएफ ने एक बार फिर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान युवती का शव खोज निकाला। जिसे कानूनी औपचारिकताओं के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही पुलिस ने इस संबंध में मामला भी दर्ज कर लिया है।