स्वास्थ्य निदेशालय कश्मीर ने घाटी के चार जिलों कुलगाम, गांदरबल, शोपियां और बारामुला में 147 स्टाफ नर्सों की भर्ती फास्ट ट्रैक के आधार पर करने के निर्देश दिए हैं।
निदेशक स्वास्थ सुविधाएं डॉ. समीर मट्टू की ओर से जारी पत्र के अनुसार, कश्मीर घाटी में कोरोना संक्रमण काल में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने के लिए कुलगाम जिला अस्पतला में 42, गांदरबल जिला अस्पताल में 42, शोपियां जिला अस्पताल में 21 और सीएचसी सोपोर में 42 स्टाफ नर्सों की भर्ती फास्ट ट्रैक आधार पर करने का फैसला किया गया है।
ये वो स्टॉफ नर्सें होंगी जिन्होंने डीएनबी (डिप्लोमेट नेशनल बोर्ड) कोर्सेज के लिए आवेदन कर रखा है। ये भर्तियां राष्ट्रीय हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत अनुबंध के आधार पर होंगी।