फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: भारत ने तैयार किया बुढ़ापे से लड़ने वाला ड्रिंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ापा से लड़ने वाला हेल्थ ड्रिक जल्द बाजार में होगा। यह ड्रिंक लेह-लद्दाख की बेरी से तैयार होगा। सीएसआईआर की सहयोगी संस्था जम्मू की इंडियन इंस्टीट्यूट आफ इंट्रेग्रेटिव मेडिसिन (आईआईआईएम) ने अपने शोध में पाया है कि इस फल में विटामिन इतने अधिक हैं जो किसी अन्य फलों में नहीं हैं।
विज्ञापन


यह ड्रिंक न केवल जल्द बुढ़ापा आने से रोकेने में मदद करेगा बल्कि त्वचा तथा आंखों को भी दुरुस्त रखेगा। संस्था ने लद्दाख बेरी के  केमिकल एनालसिस में पाया है कि इसमें विटामिन-ए, बी-1, बी-2, बी-6, बी-9, बी-12, विटामिन-सी, ई तथा के प्रचुर मात्रा में है।

लद्दाख में पर्याप्त मात्रा में इसका उत्पादन होता है, लेकिन इसका औषधीय गुण लोगों को पता नहीं है। इस वजह से इसका बेहतर इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। इस फल का अधिक समय तक लोगों को लाभ मिल सके, इसे ध्यान में रखते हुए आईआईआईएम ने इसका हेल्थ ड्रिंक तैयार करने का फैसला किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

ड्रिंक अगले दो-तीन महीने में बाजार में

संस्थान के निदेशक डा. राम ए विश्वकर्मा तथा प्रमुख विज्ञानी डा. आरके रैना बताते हैं कि यह हेल्थ ड्रिंक त्वचा संबंधी बीमारियों में लाभकारी होगा। साथ ही आंख के लिए काफी फायदेमंद होगा।

इसमें रक्त का थक्का बनाने का गुण होने के कारण यह चोट लगने की स्थिति में अत्यधिक रक्तस्राव रोकने में भी मदद करेगा। सबसे बड़ी बात है कि यह हेल्थ ड्रिंक शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार होगा और व्यक्ति को अपने को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रख सकेगा। अल्सर तथा शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी यह फायदा पहुंचाएगा।

संस्था इंडस बेरी नाम से इस हेल्थ ड्रिंक को बाजार में उतारेगी। इसके लिए हिमाचल के बद्धी के पास परवाणु स्थित हिमाचल प्रदेश हार्टिकल्चर प्रोड्यूज, मार्के टिंग एंड प्रोसेसिंग कारपोरेशन (एचपीएमसी) से करार किया गया है। शुरुआती दौर में एक लाख टेट्रा पैक तैयार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें