फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: विधायक की भूमिका पर सदन में एकजुट हुए विधायक

Tue, 21 Jun 2016 10:38 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
प्रश्नकाल खत्म होते ही खड़े हुए सभी विधायक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राज्य विधानसभा में मंगलवार को सभी विधायक एक ही स्वर में आवाज बुलंद करते नज़र आए। उन्होंने सरकार से एक विधायक की क्या भूमिका है और उसके क्या अधिकार हैं, उस पर स्पष्ट रुख रखने को कहा।
विज्ञापन


जैसे ही सदन में प्रश्नकाल संपन्न हुआ सभी विधायक खड़े हो गए। उन्होंने डिप्टी स्पीकर से एक विधायक की भूमिका और उनके अधिकारों की व्याख्या कर उन्हें परिभाषित करने को कहा।

विधायकों को शांत न होते देख डिप्टी स्पीकर नजीर गुरेजी ने हस्तक्षेप किया और कहा कि जब कोई अच्छा काम होता है तो कहा जाता है कि सरकार ने किया है, लेकिन जब कोई काम नहीं होता या बात बिगड़ जाती है तो सारा दोष एमएलए के सिर मढ़ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह विधायकों को उचित सम्मान दे, क्योंकि वह यहां लोगों की नुमाइंदगी करते हैं।
विज्ञापन


इस बीच भाजपा विधायक आरएस पठानिया ने कहा कि जमीनी स्तर पर विधायकों के जरिए विकास योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए संवैधानिक व्यवस्था होनी चाहिए। विधायकों के अधिकार और शक्तियां परिभाषित हों। नेकां विधायक अली मोहम्मद सागर ने कहा कि परियोजनाओं को तैयार करने से लेकर उन्हें लागू करने में विधायकों की भूमिका परिभाषित हो। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें