Legends League Cricket 2023
- फोटो : सोशल मीडिया
कब होगा जम्मू में पहला मैच
जम्मू में पहला मैच 27 नवंबर सोमवार को होगा। हरभजन सिंह (भज्जी) की कप्तानी वाली मणिपाल टाइगर्स की भिड़ंत एरोन फिंच की कप्तानी वाली सदर्न सुपरस्टार के साथ होगी। मैच शाम सात बजे से दुधिया रोशनी में खेला जाएगा। इन टीमों में मोहम्मद कैफ, पाकिस्तान के अब्दुल रज्जाक, रॉबिन उथप्पा, सहित अन्य नामी खिलाड़ी भी खेलते दिखेंगे।
इरफान पठान भी दिखाएंगे दम
दूसरा मैच 29 नवंबर को इरफान पठान की कप्तानी वाली भीलवाड़ा किंग्स का सदर्न सुपर स्टार के बीच होगा। भिलवाड़ा किंग्स में यूसुफ पठान, शेन वॉट्सन, तिलकरत्ने दिलशान जैसे नामी खिलाड़ी हैं। दोनों टीमों के बीच मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा।
इसके बाद तीसरा मैच 30 नवंबर को होगा। गौतम गंभीर की इंडिया कैपिटल्स का मुकाबला पार्थिव पटेल की गुजरात जायंट्स के बीच होगा। दोनों टीमों में क्रिकेट के धुरंधर भरे हुए हैं। इसमें क्रिस गेल, एस श्रीसंथ, हाशिम अमला, केविन पीटरसन, मुनाफ पेटल, अभिमन्थु मिथुन होंगे।
जम्मू में अंतिम मुकाबला कब है
लीग का जम्मू में अंतिम मुकाबला दो दिसंबर को दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा। मैच इरफान पठान की भीलवाड़ा किंग्स और सुरेश रैना की अर्बन राइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। हैदराबाद की टीम में मार्टिन गुप्टिल, ड्वान्ये स्मिथ, मोर्ने मोर्कल, स्टुआर्ट बिन्नी, असगर अफगान जैसे नामी खिलाड़ी खेलते दिखेंगे।
-
यह है मैच का शेड्यूल
तिथि दिन समय टीमें
- 27 नवंबर, सोमवार, शाम सात बजे, मणिपाल टाइगर्स बनाम सदर्न सुपर स्टार
- 29 नवंबर, बुधवार, शाम सात बजे, भीलवाड़ा किंग्स बनाम सदर्न सुपर स्टार
- 30 नवंबर, वीरवार, शाम सात बजे, इंडिया कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स
- 1 दिसंबर, शुक्रवार, दोपहर तीन बजे, भीलवाड़ा किंग्स बनाम अर्बन राइजर्स हैदराबाद
-
किसी टीम का कौन है कप्तान
- इंडिया कैपिटल्स के कप्तान हैं- गौतम गंभीर
- मणिपाल टाइगर के कप्तान हैं- हरभजन सिंह
- सदर्न सुपर स्टार के कप्तान हैं- ऐरोन फिंच
- अर्नबन राइजर हैदराबाद के कप्तान हैं- सुरेश रैना