फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir : आईबी के बाद अब केरन में एलओसी पर युद्धविराम का उल्लंघन, पाकिस्तानी गोलीबारी में जवान घायल

Sat, 21 Oct 2023 01:30 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को केरन सेक्टर में एलओसी के करीब पाकिस्तान ने स्नाइपर शॉट से सेना के जवान को निशाना बनाया जिसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त करते जवान - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर अरनिया सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करने के तीन दिन बाद अब पाकिस्तान ने एलओसी पर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सीमापार से गोलीबारी की है। स्नाइपर शॉट में सेना का एक जवान घायल हो गया है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को केरन सेक्टर में एलओसी के करीब पाकिस्तान ने स्नाइपर शॉट से सेना के जवान को निशाना बनाया जिसमें वह घायल हो गया। यह घटना एलओसी पर चांदनी पोस्ट के पास घटी। घायल जवान को विशेष उपचार के लिए श्रीनगर स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल में रेफर किया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।सूत्रों के अनुसार घायल सिपाही सेना की 5/11 जीआर के साथ तैनात है। इस बीच घटना को लेकर सेना की ओर से कोई भी औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इससे पहले मंगलवार को आईबी पर अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों की फायरिंग में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए थे। वीरवार को दोनों देशों के बीच हुई फ्लैग मीटिंग में बीएसएफ ने इस पर कड़ा एतराज जताया था। साफ चेताया था कि बिना उकसावे के फायरिंग पाकिस्तान हर हाल में रोके। साथ ही घुसपैठ की घटनाओं पर भी अंकुश लगाए।
विज्ञापन


सीजफायर पर डीजीपी ने कहा कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है। चाहे अरनिया में बीएसएफ जवान हो या कुपवाड़ा में सेना के जवान, दोनों घटनाओं की जांच सेना अपने स्तर पर कर रही है कि क्या हुआ। लेकिन समग्र युद्धविराम समझौता हर जगह कायम है। सीमा पर सुरक्षा ग्रिड बहुत मजबूत है। ये दोनों घटनाएं ट्रैक से बाहर थीं और इनकी जांच जारी है। विवरण उपलब्ध होने पर हम साझा करेंगे।

विज्ञापन

पाकिस्तान को दिया जाएगा करारा जवाब

पाकिस्तान सेना की तरफ से नियंत्रण रेखा पर किए जा रहे सीज फायर के उल्लंघन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर इस प्रकार की हरकतें बंद नहीं होंगी तो जबरदस्त जवाब दिया जाएगा

पाकिस्तान सेना की तरफ से आईबी और नियंत्रण रेखा पर सीज फायर का उल्लंघन किए जाने को लेकर संवाद न्यूज़ एजेंसी ने जब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना से एक्सक्लूसिव बात की तो उनका कहना था कि पिछले ढाई वर्षों से नियंत्रण रेखा पर दोनों तरफ से संघर्ष विराम चल रहा है परंतु जिस प्रकार पहले आर्निया में और आज कश्मीर के करनाह में पाकिस्तान की तरफ से सीज फायर का उल्लंघन किया गया है अगर इस तरह की हरकतें जारी रहती हैं तो उनका जबरदस्त तरीके से उसका जवाब दिया जाएगा। अगरतला की रविंद्र राणा अपने पूछ तोहरे के दौरान आज पुलिस शहीदी दिवस के कार्यक्रम में भाग ले रहे थे जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें