फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्कूल पहुंचने के बाद कर दी छुट्टी

Fri, 01 Aug 2025 02:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। अरनिया जोन में वीरवार को स्कूलों में तत्काल छुट्टी के चलते क्षेत्र में असमंजस की स्थिति रही। इसकी सूचना मिलते ही अभिभावक बच्चों को लेने के लिए खुद निकल पड़े।
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र होने के चलते स्कूल में अचानक छुट्टी होने पर अभिभावक चिंतित हो गए। स्कूल पहुंचने के बाद अभिभावकों को विभाग की तरफ से की गई छुट्टी के बारे में पता चला है। शिक्षा विभाग के मुख्य अधिकारी की तरफ से बुधवार देर रात खराब मौसम के चलते जम्मू जिले के पांच शिक्षा जोन के स्कूलों में छुट्टी का निर्देश जारी किया गया था। इसमें अरनिया जोन भी शामिल था। देर रात निर्देश जारी होने के कारण अरनिया जोन के स्कूल वीरवार को रोजाना की तरह खुल गए।
स्कूल में असेंबली के बाद बच्चों को छुट्टी कर दी गई। इसके चलते दिनभर असमंजस की स्थिति बनी रही। स्कूल में तत्काल छुट्टी पर अभिभावक स्कूल में फोन के माध्यम से कारण पूछने लगे। अभिभावकों ने कहा कि शिक्षा विभाग को कोई भी निर्देश समय पर जारी करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें