आपदा से बचाव पर गुर सिखाते कर्मचारी .. सिविल डिफेंस
जम्मू। श्री रणबीर परिसर में एनएसएस इकाई के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय सिविल डिफेंस पर कार्यशाला का समापन हुआ। इसके माध्यम से विद्यार्थियों और कर्मचारियों को जीवनरक्षक कौशल और आपातकालीन परिस्थितियों में निपटने के गुर सिखाए गए।
कार्यशाला का संचालन एसआई आरडी सैनी और प्रशिक्षक राजिंदर शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने सीपीआर, डूबते व्यक्ति को बचाने की तकनीक और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव उपायों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रतिभागियों को संकट की स्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने का मूल्यवान अनुभव प्राप्त हुआ। समापन समारोह में रणबीर परिसर के निदेशक प्रो. श्रीधर मिश्रा मुख्य अतिथि रहे। कार्यशाला में 230 विद्यार्थियों, शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने भाग लिया। ब्यूरो
आपदा से बचाव पर गुर सिखाते कर्मचारी .. सिविल डिफेंस