फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावेपोरा आतंकी हमले की पीएएफएफ ने ली जिम्मेदारी, इस घातक हथियार की जारी की तस्वीर

Sat, 27 Mar 2021 06:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
लावेपोरा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आतंकवादी संगठन पीएएफएफ ने गुरुवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके लावेपोरा में हमले की जिम्मेदारी ली है। साथ ही घातक हथियार एआर-एम5एफ41 की तस्वीर भी जारी की है। बता दें कि गुरुवार शाम करीब पौने चार बजे आतंकियों ने लावेपोरा इलाके में मुख्य चौक के करीब सीआरपीएफ़ की नाका पार्टी के वाहनों पर ताबड़तोड़ फ़ायरिंग कर दी।

विज्ञापन


इस हमले में सीआरपीएफ़ की 73वीं बटालियन के चार जवान घायल हो गए। जिसमें उप निरीक्षक (एसआई) मंगा देब बर्मा और चालक  कांस्टेबल अशोक कुमार शहीद हुए थे। जबकि दो की हालत गंभीर है। घायलों का सेना के बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- जानिए श्रीनगर हमले में जवानों ने क्यों नहीं की जवाबी कार्रवाई, देखिए आतंकियों की कायरता की ये तस्वीर    

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा बलों ने संयम बरता
जिस स्थान पर हमला हुआ वह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका था। हमला कर भाग रहे आतंकियों पर सुरक्षा बलों ने इस वजह से गोलियां नहीं चलाईं कि इलाके में मौजूद आम नागरिकों को नुकसान पहुंच सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें