कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की लॉ इंफोर्समेंट विंग की टीम ने शनिवार को आरएस पुरा व सुचेतगढ़ क्षेत्र में खाद केंद्रों से कीटनाशक दवाइयों व बीज के सैंपल लेने के साथ गुणवत्ता की भी जांच की।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की लॉ इंफोर्समेंट विंग के सहायक निर्देशक कुलदीप सिंह की अगुवाई में टीम ने क्षेत्र के गांव बडियाल काजिया, फत्तू चक, बासपुर, अब्दुलिया के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में खाद, दवा एवं बीज केंद्रों का दौरा किया और गुणवत्ता की जांच करने के साथ-साथ नमूने भी एकत्रित किया। ताकि किसानों को बेहतर किस्म के खाद-बीज तथा दवाएं मिल सकें।
इसके साथ ही उन्होंने विक्रेताओं से कहा कि वह क्षेत्र के किसानों को बेहतर किस्म का बीज और कीटनाशक दवाइयां उपलब्ध करवाएं अन्यथा उनके खिलाफ कारवाई करने के साथ उनके लाइसेंस भी रद्द किए जा सकते हैं। सहायक निदेशक लॉ एंड इंफोर्समेंट कुलदीप सिंह ने कहा कि अगर बीज, खाद या दवा के मामले में किसानों के साथ कोई ठगी होती है, तो वह तुरंत इसकी शिकायत विभाग के साथ लाॅ इंफोर्समेंट विंग को करें।