फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: बलिदानी सूबेदार सुरजीत का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि

Fri, 26 Dec 2025 12:40 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, रियासी

सार

सूबेदार सुरजीत सिंह का गुरुवार को उनके पैतृक गांव रियासी के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
रियासी में सूबेदार को अंतिम विदाई देने पहुंचे सेना अधिकारी व जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरला निवासी सूबेदार सुरजीत सिंह का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव के श्मशानघाट पर नम आंखों के साथ किया गया। सूबेदार की अंतिम यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन


सुबह से ही बलिदानी सूबेदार के घर लोगों का आना शुरू हो गया था। जैसे ही अंतिम यात्रा निकलना शुरू हुई तो लोगों ने भारत माता की जय, सुरजीत सिंह अमर रहे के जयघोष लगाए। इससे पहले बुधवार देर शाम सूबेदार सुरजीत सिंह का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा जिसके बाद गांव का माहौल गमगीन रहा। लोग उनके परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचे।

वीरवार सुबह सिख रेजिमेंट के अधिकारी व जवान अंतिम यात्रा में शामिल हुए। श्मशानघाट पर सूबेदार सुरजीत सिंह को उनके 13 वर्षीय बेटे सूर्यांश सिंह ने मुखाग्नि दी। मौके पर आए सेना के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बलिदानी सूबेदार की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था जिसे परिवार के अन्य सदस्य संभालते रहे।
विज्ञापन


सूबेदार के अंतिम संस्कार में गांव के स्थानीय लोगों के साथ कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। गौरतलब है कि चार्ट ड्यूटी को लेकर हुए विवाद के बाद सेना के एक जवान ने उन पर गोलियां बरसाई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें