फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुमायूं भट: भर आई हर आंखें... DSP को राजकीय सम्मान के साथ दी आखिरी विदाई, उपराज्यपाल ने भी दी श्रद्धांजलि

Thu, 14 Sep 2023 05:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

अनंतनाग मुठभेड़ में जान गंवाने वाले जम्मू-कश्मीर के डीएसपी हुमायूं मुजम्मिल भट को बुधवार शाम को सुपुर्द ए खाक किया गया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुठभेड़ में अधिकारियों की मौत पर दुख व्यक्त किया और बुधवार को बडगाम में जे-के डीएसपी को श्रद्धांजलि भी दी।
विज्ञापन
1 of 7
डीएसपी हुमायूं भट को आखिरी विदाई - फोटो : बासित जरगर
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में कोकरनाग में आतंकवादियों के साथ लोहा लेते हुए जम्मू कश्मीर के बलिदानी डीएसपी हुमायूं भट को नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक किया गया। हुमायूं भट को बडगाम में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। डीएसपी हुमायूं के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इससे पहले बुधवार शाम श्रीनगर के जिला पुलिस लाइन में पूरे सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई।
विज्ञापन

2 of 7
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डीएसपी हुमायूं भट को दीं श्रद्धांजलि - फोटो : बासित जरगर
इस दुखद अवसर पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे। उन्होंने भी डीएसपी हुमायूं के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। इस दौरान पूर्व आईजीपी गुलाम हसन भट ने भी अपने बलिदानी बेटे डीएसपी हुमायूं भट के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उसे श्रद्धांजलि अर्पित की। 

ये भी पढ़ें- J&K: कुलगाम के आतंकियों के ग्रुप के ही कोकरनाग में होने का शक, इनमें पाकिस्तानी भी, सवा माह में छह बलिदान
विज्ञापन

3 of 7
डीएसपी हुमायूं के पिता उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए - फोटो : एजेंसी
एक पिता होने के नाते भले ही गुलाम हसन भट अंदर से टूट चुके हों लेकिन एक पुलिस अफसर के तौर पर श्रद्धांजलि देते समय वो काफी शांत और दृढ़ दिखे। इस मंजर ने सबको झकझोर कर रख दिया जब एक पिता ने अपने बेटे के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। परिवार की महिलाओं ने रोते बिलखते हुए अपने जवान बेटे के आखिरी बार दीदार किए।

4 of 7
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : बासित जरगर
इसके बाद वहां से पार्थिव शरीर को श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हुमहामा की फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित आवास पर ले जाया गया जहां उनके पार्थिव शरीर पहुंचने पर चीख पुकार मच गई। डीजीपी दिलबाग सिंह, एडीजीपी विजय कुमार भी बलिदानी डीएसपी के घर पहुंचे।

ये भी पढ़ें- राजोरी मुठभेड़: शहीद रवि की दिसंबर में थी शादी, घर में चल रही थीं तैयारियां, अब हर आंख नम; पंचतत्व में विलीन
 
विज्ञापन

5 of 7
डीएसपी हुमायूं भट की आखिरी विदाई - फोटो : एजेंसी
जानकारी के अनुसार, डीएसपी हुमायूं भट का परिवार दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल का रहना वाला है। वे काफी समय से यहीं रह रहे हैं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि करीब एक साल पहले शहीद डीएसपी हुमायूं भट की शादी हुई थी और उनका 29 दिन का एक बच्चा भी है। वह 2019 बैच के अधिकारी थे।
विज्ञापन

6 of 7
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : बासित जरगर
अनंतनाग में बुधवार को मुठभेड़ के दौरान सेना के एक कर्नल सहित तीन सुरक्षा बल के अधिकारी शहीद हो गए। कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष, जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद तीनों ने वीरगति को प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शोक में डूबे परिजन - फोटो : बासित जरगर
वहीं, गुरुवार को दूसरे दिन अनंतनाग जिले के कोकरनाग में एक बार फिर सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इलाके में छिपे आतंकियों के खात्मे के लिए पैरा कमांडो भी मैदान में उतारे गए हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि इलाके में उजैर खान समेत दो आतंकियों को घेरा गया है। दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए बताए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें