फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसआई शुभम को अंतिम विदाई... मां भरी आंखों से देखती रही लाडले का चेहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नम आंखों से लोगों ने अमर रहे और भारत माता के जयकारे लगाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नौगाम सड़क हादसे में शहीद हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर शुभम सेठ का मंगलवार सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। तिरंगे में लिपटे शुभम के पार्थिव शरीर को स्वजन अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे तो मां की आंखों से अश्रुधारा बहने लगी। वह बिना पलक झपकाए अपने लाडले का चेहरा देखती रहीं। वहीं उनके पिता चुपचाप खड़े आंखों में आंसू समेटे उसे देखते रहे।
2019 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए शुभम की अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी लगी थी। रविवार रात को श्रीनगर के नौगाम सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। बलिदानी के नरवाल स्थित उनके घर पर सुबह से ही लोगों की भीड़ थी। पूरे इलाके में शोक की लहर है।
विज्ञापन

पार्थिव शरीर को जब लोग शमशान घाट की ओर लेने लगे तो नाम आंखों से लोगों ने अमर रहे और भारत माता के जयकारे लगाए। शुभम के पार्थिव शरीर को कंधा देने बड़ी संख्या में लोग व पुलिस के अधिकारी और जवान पहुंचे थे।
विज्ञापन

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी बता रही थी कि उनके जाने का समाज को कितना बड़ा धक्का लगा है। पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पिता ने भारी मन से मुखाग्नि दी। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें