फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: पहलगाम से अमरनाथ की पवित्र गुफा के लिए छड़ी मुबारक ने किया प्रस्थान

Fri, 04 Aug 2017 11:56 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2017 - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के आखिरी पड़ाव में शुक्रवार को छड़ी विश्राम स्थल पहलगाम से अमरनाथ की पवित्र गुफा के लिए छड़ी मुबारक ने प्रस्थान किया। बम-बम भोले के जयघोष के साथ छड़ी मुबारक चंदनबाड़ी पहुंच गई है, जो शनिवार को शेषनाग में पूजा अर्चना के साथ रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद पंचतरणी से होते हुए रक्षाबंधन पर छड़ी मुबारक बाबा बर्फानी के दर्शन करेगी।
विज्ञापन


इस बीच शुक्रवार को पारंपरिक पहलगाम और बालटाल ट्रैक से 825 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा 258414 तक पहुंच गया है। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 113 पुरुष और 19 महिलाओं के साथ 132 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। 

महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में छड़ी मुबारक ने पहलगाम से शुक्रवार की शाम तीन बजे पवित्र गुफा के लिए प्रस्थान किया। कड़ी सुरक्षा के बीच चार बजे तक छड़ी मुबारक चंदनबाड़ी पहुंच गई थी। छड़ी मुबारक में बड़ी संख्या में साधु संत शामिल हैं। इस दौरान छड़ी मुबारक के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


महंत गिरि ने बताया कि पवित्र गुफा में पहुंचकर छड़ी मुबारक रियासत में सुख समृद्धि के लिए कामना करेगी। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से शनिवार को पहलगाम ट्रैक के लिए आखिरी जत्थे को रवाना किया जाएगा। हालांकि रविवार को अगर कोई बालटाल ट्रैक से यात्रा करने वाला यात्री आएगा तो उसे भेजने का प्रावधान रहेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें