फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तीन साल से फरार लश्कर का नार्को टेरर ऑपरेटर रशीद गिरफ्तार

Wed, 10 Sep 2025 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नार्को टेरर मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने 2022 से फरार पुलवामा जिले के अवंतिपोरा के पदगामपोरा निवासी एक कुख्यात नार्को टेरर ऑपरेटर अब्दुल रशीद भट को गिरफ्तार किया है। करीब तीन साल से गिरफ्तारी से बच रहे आरोपी को एसआईए कश्मीर की एफआईआर 19/2022 के तहत अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। वह लश्कर-ए-ताइबा से जुड़ा है।
विज्ञापन

रशीद इस मामले में अब तक गिरफ्तार होने वाला तीसरा भगोड़ा है। उसकी गिरफ्तारी लश्कर-ए-ताइबा द्वारा संचालित नार्को टेरर मॉड्यूल के लिए एक बड़ा झटका है, जिसे पाकिस्तान स्थित हैंडलरों का समर्थन प्राप्त था। यह मॉड्यूल करनाह सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास डेड ड्रॉप खेपों के जरिए नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी और उसके बाद घाटी में परिवहन और बिक्री में शामिल था।
इन नशीले पदार्थों की बिक्री से प्राप्त आय का इस्तेमाल बाद में जम्मू-कश्मीर में घटते आतंकवाद को बनाए रखने के लिए किया गया। इस मामले में अब तक कई आरोप पत्र दायर किए जा चुके हैं। गिरफ्तारी से राज्य जांच एजेंसी को कुछ और महत्वपूर्ण कड़ियों के खुलासा होने और अधिक साक्ष्य जुटाने की उम्मीद है। इसे अदालत में चल रहे मुकदमे में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें