फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लश्कर वर्कर रविवार को खोलेंगे बड़े राज

Sat, 14 Nov 2015 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर में बीएसएफ काफिले पर हमला करने के केस में गिरफ्तार लश्कर के दो ओवर ग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


आतंकी हमले में शामिल खुर्शीद अहमद इट्टू और फैयाज अहमद इट्टू उर्फ फैयाज वेल्डर को पुलिस और एनआईए की टीमों ने शुक्रवार को कुलगाम से गिरफ्तार किया था।

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) सूत्रों के अनुसार दोनों ओजीडब्ल्यू को लेकर एनआईए टीमें कश्मीर से लेकर जम्मू रवाना हो चुकी हैं। देर रात उन्हें मीरां साहिब स्थित ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जीआईसी) में पहुंचाया जाएगा।

बताया जाता है कि रविवार को एनआईए की विशेष अदालत लगेगी, जहां उन्हें पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। हमले से पहले जिस ट्रक में पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद याकूब और नोमान को उधमपुर लाया गया था।
विज्ञापन


उसे एस्कार्ट करने वाली मारुति-800 कार को खुर्शीद अहमद इट्टू चला रहा था। फैयाज वेल्डर के घर में आतंकी हमले की योजना तैयार की गई थी।

पाकिस्तानी आतंकी उसके घर में ही ठहरे थे। आतंकी हमले में अब तक पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद सहित छह लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

हमले से पहले पाक आतंकी नावेद के ट्रक के आगे एस्कार्ट करते हुए चल रही मारुति कार में सवार महिला ओजीडब्ल्यू का राज खुलने की संभावना है।

मारुति कार के ड्राइवर खुर्शीद अहमद इट्टू को एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। एनआईए सूत्रों के अनुसार इट्टू से पूछताछ के दौरान महिला ओजीडब्ल्यू मुख्य केंद्र बिंदू होगी, ताकि उसे भी गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन


यह कार कश्मीर से उधमपुर तक आई थी। कार में सवार लोगों का लगातार उस ट्रक के ड्राइवर से संपर्क था, जिसमें नावेद और उसका साथी नोमान बैठे थे।

रास्ते में पड़ने वाले तमाम पुलिस नाकों से पहले गुजर कर ट्रक ड्राइवर को सूचना दी जा रही थी। बताया जाता है कि यदि महिला ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार होती है तो कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकी संगठनों के लिए काम करने वाली महिलाओं का खुलासा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें