फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में लश्कर आतंकी ने बना लिया पक्का मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडी में पकड़े गए लश्कर आतंकी ने एक और बड़ा खुलासा किया है। जिसने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के होश फाख्ता कर दिए हैं। आतंकी ने बताया है कि बठिंडी में एक कश्मीरी आतंकी ने अपना पक्का मकान बनाया हुआ है। यहां पर कुछ साल से रह रहा है।
विज्ञापन


अबू हमजा नाम के कोड से यह आतंकी यहां रह रहा है। हालांकि आतंकी के पकड़े जाने के बाद से ही यह फरार हो चुका है। पकड़े गए आतंकी ने बठिंडी में ही किराए पर रहने वाले अपने दो और साथियों के नाम बताए हैं, जिनकी तलाश के लिए छापा मारा गया, लेकिन यह मिले नहीं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बठिंडी से पकड़े गए आतंकी शब्बीर मलिक ने खुलासा करते हुए बताया कि कश्मीर के दक्षिण हिस्से का आतंकी बठिंडी में रहता है, जिसका कोड नेम अबू हमजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

दो और युवकों के नाम मलिक ने बताए

वह जम्मू में रहकर आतंकी घटनाओं की रणनीति बनाता रहा है। कश्मीर के ही रहने वाले दो और युवकों के नाम मलिक ने बताए, जो आतंकियों के लिए काम कर रहे हैं। यह बठिंडी में किराए के मकान पर रह रहे हैं।

इनकी तलाश में बुधवार को एसओजी की टीम ने छापेमारी की, लेकिन यह दोनों नहीं पकड़े गए। इसके बारे में डीआईजी अशकूर बानी ने कहा कि अभी इस मामले के बारे कुछ नहीं बताया जा सकता।

मामले की जांच चल रही है और बहुत जल्द सब कुछ मीडिया के सामने लाया जाएगा। वहीं शहर में एक आतंकी इतने समय से रह रहा है और किसी को पता नहीं चला। यहां तक कि उसने पक्का मकान बना लिया। यह सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस के लिए सबसे बड़ा चिंता का विषय बन गया है।

बठिंडी से हथियार बरामद
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मलिक की निशानदेही पर एसओजी की टीम ने बठिंडी से कई तरह के हथियार और आतंकी गतिविधियों में शामिल सामान बरामद किया है। इस सामान में क्या है, इसका फिलहाल कुछ खुलासा नहीं हुआ, लेकिन यह बात पुख्ता है कि हथियार बरामद किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें