फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जिंदा पकड़ा गया लश्कर का आतंकी

Fri, 04 Nov 2016 11:21 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में एक बार फिर गुरुवार को सुरक्षा बलों के हाथ बड़ी कामयबी लगी। बारामुला के सोपोर में पुलिस और सेना ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर लश्कर के आतंकी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोपोर के तुज्जर इलाके में सेना को कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली। जिस पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने सर्च अभियान शुरू किया।

सघन तलाशी के दौरान गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान उमर निवासी तुज्जेर के रूप में हुई है। इलाके में कुछ और आतंकियों के मौजूद होने की संभावना जताई जा रही है जिस वजह से सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आतंकी से हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

Terrorist - फोटो : File Photo
सूत्रों की माने तो पकड़े गए आतंकी से कश्मीर में लश्कर को लेकर कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी आतंकी से पूछताछ में जुटे हुए हैं। 

इलाके में लश्कर के और भी आतंकी मौजूद हो सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियां आतंकी से घाटी में उसके मददगारों की बारे में भी जानकारी हासिल कर रही हैं। आपको बता दें कि कश्मीर घाटी में बहुत कम ही जिंदा आतंकी सुरक्षा बलों की गिरफ्त में आते हैं। ऐसे में इस ऑपरेशन को सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।

इससे पहले रविवार को भी ड्रगमुला इलाके में तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। ये सभी आतंकी लश्कर ए तैयबा से संबंध रखते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें