फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारा गया आतंकी: लश्कर का टॉप कमांडर अबरार ढेर, सुरक्षाबलों ने कल किया था गिरफ्तार

Tue, 29 Jun 2021 06:49 AM IST
Vikas Kumar एएनआई, श्रीनगर

सार

आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के मलूरा परिंपुरा इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान पाकिस्तानी आतंकी अबरार को ढेर कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकी सगंठन लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर नदीम अबरार को मार गिराया गया है। आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के मलूरा परिंपुरा इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान पाकिस्तानी आतंकी अबरार मारा गया। 

विज्ञापन

 


बता दें कि सोमवार को ही आतंकी अबरार को गिरफ्तार किया था। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि जहां वो छिपा हुआ था उस घर में एक एक-के 47 राइफल रखी हुई है। सुरक्षा बल जब उसे रिकवर करने वहां पहुंची तो अबरार का एक साथी वहां पहले से ही छिपा हुआ था। उसने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान अबरार को गोली लग गई। वहीं जवाबी कार्रवाई में दूसरे आतंकी को सेना ने मार गिराया। 
 
 

आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो एक-के 47 राइफल बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि नदीम लावेपोरा आतंकी हमले में शामिल था। इस हमले में आतंकियों ने सीआरपीएफ के तीन जवानों की हत्या की थी। 
विज्ञापन


नदीम अबरार लावेपोरा आतंकी हमले में शामिल था। इस हमले में आतंकियों ने सीआरपीएफ के तीन जवानों की हत्या की थी। वह कई हमलों और हत्याओं में शामिल रहा था।  
विज्ञापन


 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें