फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: एनकाउंटर में मारा गया अमरनाथ यात्रा पर हमले का मास्टरमाइंड आतंकी अबु इस्माइल

Fri, 15 Sep 2017 10:31 AM IST
amarujala.com- presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
मुठभेड़ में ढेर आतंकी अबु इस्माइल और उसका साथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर आतंकी अबु इस्माइल को श्रीनगर के नौगाम इलाके में मौत के घाट उतार दिया है। सुरक्षाबलों ने आतंकी अबु इस्माइल के साथ एक और आतंकी छोटा कासिम को मार गिराया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सेना और आतंकियों के बीच बहुत देर तक तक गोलीबारी चली। कई घंटे चली मुठभेड़ के बाद सेना ने अमरनाथ यात्रा हमले के आरोपी अबू इस्माइल के मौत के घाट उतार दिया।  
सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई के बाद अहतियातन श्रीनगर में इंटरनेट सेवा फिलहाल बंद कर दी गई है।

बता दें कि अमरनाथ यात्रियों के दल पर इस साल की शुरूआत में आंतकी हमला हुआ था। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में यात्रियों पर हुए इस आतंकी हमले का प्रमुख आरोपी लश्कर कमांडर अबु इस्माइल को माना जा रहा था। सुरक्षाबलों को यकीन था कि अबु इस्माइल के इशारे पर ही अमरनाथ आतंकी हमला हुआ था। इस्माइल दो साल पहले पाकिस्तान सीमा से भारत में घुसपैठ करके आया था।  
विज्ञापन
LeT commander Abu Ismail & another terrorist killed by security forces in Nowgam. Ismail was involved in Amarnath attack (visuals deferred) pic.twitter.com/ZcINJWHHdG — ANI (@ANI) September 14, 2017
यह दक्षिण कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा का स्थानीय कमांडर है। इसकी उम्र 26 साल बताई जा रही है। यह आतंकी दक्षिणी कश्मीर में सक्रिय है। खबर के अनुसार अबु इस्माइल ने तीन से पांच अन्य आतंकवादियों के साथ हमले का नेतृत्व किया। हालांकि खुफिया एजेंसियों ने पहले ही ऐसे हमले की चेतावनी दी थी। 

उल्लेखनीय है कि कश्मीर के आईजी मुनीर खान ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया था कि इस हमले के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है।

उन्होंने ये भी बताया कि इस हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तानी आतंकी इस्माइल है।सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी मूल के लश्कर कमांडर इस्माइल ने अपने एक पाकिस्तानी साथी तथा दो स्थानीय आतंकियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।

हालांकि, लश्कर ने फिलहाल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इसके पहले हिजबुल का हमले में हाथ बताया जा रहा।
विज्ञापन

यह ऑपरेशन लोगों की प्रार्थनाओं का परिणाम हैः आईजीपी

कश्मीर के आईजीपी मुनीर खान ने प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि हमें अनंतनाग में लश्कर के दो बड़े आतंकियों की मौजदूगी के इनपुट मिले थे जिसके बाद सेना कि राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ व जम्मू कश्मीर पुलिस के एसओजी ने इलाके को घेर लिया। Militant leadership has to be eliminated because they also misguide our children and lure them into this: Muneer Khan, IGP Kashmir pic.twitter.com/4v0OlLswUU — ANI (@ANI) September 14, 2017

दोनों आतंकियों ने खुद को घिरता देख जवानों पर गोलीबारी शुरु कर दी जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी गोली चलाई और इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया।  

दोनों के पास से 2 एके 47 भी बराबमद की गई है । उन्होंने बताया कि मारे गये दोनों आतंकी A++ कैटेगरी के थे और अनंतनाग के हमलें में इनका पूरा हाथ था।

आईजीपी कश्मीर मुनीर खान ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह ऑपरेशन लोगों की प्रार्थनाओं का परिणाम है उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के आकाओं को हमें जड़ से समाप्त करना है क्योंकि वे ही हमारे बच्चों को भ्रमित करते हैं और उन्हें इस दलदल में शामिल करते हैं। #WATCH: JK Police hold a press conference https://t.co/zI7P1JvNZa — ANI (@ANI) September 14, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें